क्रिसमस डे पर कविता | Christmas Day Poem for Kids in Hindi

संता क्लास क्रिसमस डे (Christmas Day Kavita for Kids in Hindi) क्रिसमस डे पूरी विश्व में सबसे ज्यादा सेलिब्रेट होने वाला त्यौहार माना जाता हैं | इसमें संता क्लॉज़ से जुड़ी कई कहानियाँ हैं जो हैं तो काल्पनिक, लेकिन बच्चो के लिए काफी खास हैं | बच्चे क्रिसमस डे के दिन अपने मन की सारी मनोकामना एक पेज पर लिखते और उसे पाने की इच्छा रखते और बच्चो की वो मनोकामना उनके माँ पापा पूरी कर देते. इस तरह की कई कहानियाँ हमने सुनी हैं | अपने बचपन को पीछे मुड़कर देखती हूँ तो बहुत सी यादे सामने आ जाती कैसे क्रिसमस डे री कहानियाँ सच्ची लगा करती थी और आज ये सब सोच कर हँसी आती हैं. फिर भी क्रिसमस-डे खास होता हैं इसमें अपनों का साथ होता हैं. यह प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को क्रिसमस-डे मनाया जाता हैं. ये मुख्य रूप से इशाई लोगों का त्यौहार है, और कई खास यादें हमारे साथ जोड़ जाता हैं |

क्रिसमस के इस पावन अवसर पर हम आपके लिए क्रिसमस पर कविता (Poem on Christmas Day in Hindi) प्रस्तुत करने वाले हैं जिसका उपयोग आप आसानी से बच्चो के साथ शेयर कर उन्हें क्रिसमस डे पर बधाई देने के लिये कर सकते हैं।

लेकिन इस पर्व को सही रूप से मनाने के लिए आपको कुछ क्रिसमस पर कविता जरुर सुनना चाहिए। तो फिर बिना देरी किये चलिए शुरू करते हैं:- Christmas Day Kavita for Kids in Hindi

यह भी पढ़ें:- दीवाली पर कविता हिंदी में

क्रिसमस-कविता (Christmas Day Poem For Kids in Hindi)

ठंडी-ठंडी हवाओं में
कोई मेरी क्रिसमस गाता हैं

हर बार एक थैला भरकर
वो गिफ्ट लेकर आता हैं

माँ हमसे कहती हैं
वो बच्चो को प्यार हैं करता

हरे भरे क्रिसमस ट्री को
वो सुन्दर सजा के देता

दिसंबर 25 को आता वो
सांता-सांता कहलाता जो || Happy Christmas

संता क्लॉज़ क्रिसमस पर कविता (Merry Christmas Poem in Hindi)

पापा घर पर आयेंगे,सांता वो बन जायेंगे |
खूब खिलोने लायेंगे,हम जोर-जोर से गायेंगे|
सांता आया,सांता आया, गिफ्ट लाया,गिफ्ट लाया|
हमको चाहिए बार्बी डॉल,मम्मा के लिए प्य्रारी शॉल |
रात को जब बजेगी बारा, मेरी क्रिसमस का लगायेंगे नारा |
जोर जोर से गायेंगे, मौहल्ले को जगायेंगे |
जिंगल बेल , जिंगल बेल ||

Christmas Rhymes in Hindi 

क्रिसमस आया क्रिसमस आया,

बच्चों का है मन ललचाया। सेंटाक्लॉज आएंगे,

नए खिलौने लाएंगे।

सेंटाक्लॉज ने दी आवाज,

एनी आओ, पेनी आओ,

जॉनी आओ, जॉन आओ,

यीशु की ये याद का दिन है,

बच्चों का ये प्यार का दिन है..!!

जिंगल बैल्स बज रहे हैं,

साल खत्म हो रहा है,

पर उससे पहले 25 दिसंबर क्रिसमस आ रहा है,

क्रिसमस आ रहा है..!! Happy Christmas

छुटि्टयों का मौसम है
त्योहार की तैयारी है
रौशन हैं इमारतें
जैसे जन्नत पधारी है

कड़ाके की ठंड है
और बादल भी भारी है
बावजूद इसके लोगों में जोश है
और बच्चे मार रहे किलकारी हैं
यहाँ तक कि पतझड़ की पत्तियाँ भी
लग रही सबको प्यारी हैं
दे रहे हैं वो भी दान
जो धन के पुजारी हैं।

खुश हैं ख़रीदार
और व्यस्त व्यापारी हैं
खुशहाल हैं दोनों
जबकि दोनों ही उधारी हैं

भूल गई यीशु का जनम
ये दुनिया संसारी है
भाग रही है उसके पीछे
जिसे हो हो हो की बीमारी है

लाल सूट और सफ़ेद दाढ़ी
क्या शान से सँवारी है
मिलता है वो मॉल में
पक्का बाज़ारी है

बच्चे हैं उसके दीवाने
जैसे जादू की पिटारी है
झूम रहे हैं जम्हूरे वैसे
जैसे झूमता मदारी हैं

यह भी पढ़ें:- लेटेस्ट गुड मॉर्निंग कोट्स हिंदी में

संता क्लॉज़ क्रिसमस हिंदी कविता (Merry Christmas Poem)

पापा घर पर आयेंगे,सांता वो बन जायेंगे |
खूब खिलोने लायेंगे,हम जोर-जोर से गायेंगे |
सांता आया,सांता आया, गिफ्ट लाया,गिफ्ट लाया|
हमको चाहिए बार्बी डॉल,मम्मा के लिए प्य्रारी शॉल |
रात को जब बजेगी बारा, मेरी क्रिसमस का लगायेंगे नारा |
जोर जोर से गायेंगे, मौहल्ले को जगायेंगे |
जिंगल बेल जिंगल बेल || 

क्रिसमस पर छोटे बच्चों की कविता

जीवन के हर मोड़ पर
अभावों में जो
पलते रहे हैं,

सपने जिनकी आंखों में
भरने से पहले
तिड़कते रहे हैं

आओ थोड़ा ध्यान दें
तोहफों से भर दें
उनके जीवन में रस

मनाएं इस बार
ईसा के संदेश को महकाता
कुछ इस तरह क्रिसमस।

क्रिसमस के बारे में कविता (About Christmas Poem)

देखो क्रिसमस है आया
सारा जहां है मुस्काया
सब तरफ क्रिसमस ट्री हैं सजे
सांता क्लॉस हैं तोहफे बांट रहे
रात को लाइट और सितारों की है चमक
दिन में क्रिसमस केक की महक
साथ में हैं सब परिवार
ईसा मसि के जनम दिवस पर
आप सब को भी बहुत शुभकामनायें
क्रिसमस में खूब धूम मचायें

क्रिसमस सांता पर कविता (Poem On Christmas Santa)

कुहरे ने जब चादर तानी
उतरा करने पर मनमानी

सूरज ने उसको फटकारा
खोला अपना भरा पिटारा

पूँछ छिपाकर भागा ऐसे
चूहा देखी बिल्ली जैसे

खुश हो बच्चे बजाय ताली
मिली मिठाई भरकर थाली

आज ही भैया क्रिसमस आया
खुशियों से भर झोली लाया

यह भी पढ़ें:- नए साल की शुभकामनाएं हिंदी में

Conclusion:

मुझे 100% उम्मीद है की आपको यहाँ पर लिखी गयी क्रिसमस पर कविता (Poem On Christmas Day) बेहद पसंद आई होंगी |

Leave a Comment